फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: युवती से शोरूम में हैवानियत, मैनेजर गिरफ्तार, धमकी देकर की वारदात

Sun, 28 Aug 2022 07:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

25 अगस्त की रात 10 बजे जब वह काम से छुट्टी करके अपने घर जाने लगी तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। जान से मारने की धमकी  देकर दुष्कर्म किया। थाना डिविजन आठ के एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल कर कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में एक बड़े माल में स्थित शोरूम में काम करने वाली सेल्सगर्ल के साथ मैनेजर ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद युवती को किसी को इस बारे में न बताने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना डिविजन आठ पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि वह एक मॉल के एक शोरूम में काम करती है। आरोपी उसी शोरूम में बतौर मैनेजर काम करता है। 

25 अगस्त की रात 10 बजे जब वह काम से छुट्टी करके अपने घर जाने लगी तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। जान से मारने की धमकी  देकर दुष्कर्म किया। थाना डिविजन आठ के एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल कर कड़ी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें