फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी सफलता: गुजरात से पंजाब भेजी गई 38 किलो हेरोइन की खेप, नवांशहर पुलिस ने दो तस्करों समेत पकड़ा

Sun, 28 Aug 2022 06:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक कुलविंदर व बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी परमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले भी तीन बार हेरोइन की तस्करी की थी।
विज्ञापन
जानकारी देते आईजी परमार और एसएसपी भागीरथ मीणा व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने गुजरात के कच्छ से प्रदेश में भेजी गई 38 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया है कि मुख्य सरगना विदेश में बैठा है। लुधियाना रेंज के आईजी सुरिंदर पाल परमार व नवांशहर के

विज्ञापन


एसएसपी भागीरथ मीणा ने बताया कि नवांशहर सीआईए स्टाफ की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गुजरात से नवांशहर के बलाचौर हेरोइन आ रही है। पुलिस ने गांव महालों बाईपास के पास ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर 38 किलो हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ में सामने आया कि हेरोइन की तस्करी बलाचौर का गैंगस्टार सोनू खत्री करवा रहा था। उसने अपने साथी गांव करावर निवासी सोमनाथ उर्फ बिक्को और दो अन्य साथियों कुलविंदर किंदा निवासी महिंदपुर व बलाचौर के वार्ड नंबर पांच निवासी बिट्टू को इसकी जिम्मेदारी दे रखी थी। 
विज्ञापन




पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक कुलविंदर व बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी परमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले भी तीन बार हेरोइन की तस्करी की थी। दो बार जम्मू के पुंछ से 30 किलो और एक बार दिल्ली से एक किलो हेरोइन पंजाब लाए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सोनू खत्री, कुलविंदर किंदा, सोमनाथ, बिट्टू के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें