सेक्टर-20 से इंजीनियरिंग की छात्रा को अपहरण कर रेप करने का मामला अभी सुलझा नहीं कि शुक्रवार देर रात पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पांच दिन में रेप की दूसरी बड़ी वारदात ने पंचकूला पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं लेकिन अभी तक पीड़िता का मेडिकल नहीं कराया है।
गैंगरेप पीड़िता ने अमर उजाला से आपबीती बताई कि शुक्रवार को रात करीब 9 बजे वह अपने घर से महज सौ मीटर की दूरी पर एक राशन की दुकान से मसाले का पैकेट लेने जा रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में पड़ने वाले लकड़ी वाले पुल के पास लगभग 12 युवकों ने नाबालिग को जबरदस्ती पकड़ लिया। उसने मदद के लिए शोर मचाने की कोशिश की लेकिन उसका मुंह दबा दिया और उसे उठाकर सुनसान जगह पर गए।
युवक मोबाइल नंबर देकर बोला- कोई परेशानी हो तो बताना
लकड़ी का सुनसान पुल
- फोटो : अमर उजाला
जहां 15 वर्षीय नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने दुराचार किया। इसके बाद सभी नाबालिग को इंदिरा कॉलोनी के लकड़ी के पुल के पास बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए।
इसके बाद कॉलोनी के ही एक शख्स ने उसे देखा और उससे बात करने की कोशिश की। कुछ देर बाद संभलने पर नाबालिग ने उसके साथ हुई वारदात के बारे में बताया।
इसके मदद करने वाला नाबालिग को अपने साथ एमडीसी के थाने रिपोर्ट दर्ज कराने ले गया। जहां से केस महिला पुलिस थाना को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक को पहचानती है पीड़िता
गैंगरेप की वारदात के बाद नाबालिग को एक युवक अपना मोबाइल नंबर भी दे गया और कहा कि कोई परेशानी हो तो बताना। नाबालिग के मुताबिक गैंगरेप में शामिल एक युवक का चेहरा वह पहचानती है। उसने उसे कालोनी में आते-जाते देखा भी है।
लकड़ी वाले पुल के पास पहले भी हुई कई वारदात
gangrape
- फोटो : demo pic
सातवीं की है छात्रा
रेप पीड़िता शहर के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। मां-बाप मजदूरी कर घर चलाते है। घटना वाले दिन नाबालिग मां के कहने पर राशन की दुकान से सब्जी का मसाला खत्म होने पर पास की दुकान से लाने गई थी। जहां 12 दरिंदों ने हैवानियत की सभी हदें पार कर नाबालिग को शिकार बनाया।
शाम के साढ़े छह बजते ही खतरा
इंदिरा कॉलोनी के लकड़ी वाले पुल के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां शाम साढ़े छह बजे के बाद सन्नाटा पसर जाता है। रात आठ बजे के बाद कोई भी शख्स इस रास्ते से गुजरने की हिम्मत नहीं करता।
लोगों ने बताया कि लकड़ी वाले पुल के पास कई बार यहां लूटपाट, स्नैचिंग, मारपीट व छेड़छाड़ के मामले हो चुके हैं। कई बार बदमाश लूट के इरादे से चाकू व खंजर से लोगों को घायल कर चुके हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन पहले ही लकड़ी वाले पुल के पास कुछ युवकों ने एक शख्स से रुपये लूटे थे।
इंदिरा कॉलोनी के अंदर कोई पुलिस बीट बॉक्स नहीं
इंदिरा कॉलोनी में बढ़ते क्राइम ग्राफ को देखते हुए पुलिस ने यहां एक पुलिस बीट बॉक्स तक का बंदोबस्त नहीं किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर लूटपाट व छेड़छाड़ की घटना होती रहती है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश लोगों से लूटपाट करते हैं।
डीसीपी बोले, नहीं हुआ रेप
इंदिरा कॉलोनी की नाबालिग से हुए गैंगरेप के मामले में देर शाम डीसीपी अनिल कुमार धवन ने एक बयान जारी कर मामले को झूठा बताया। डीसापी ने कहा कि वह इस मामले की खुद जांच कर चुके हैं। नाबालिग के बयान मिसमैच हुए हैं। इससे जाहिर है कि नाबालिग आपसी रंजिश के चलते कुछ युवकों पर रेप का आरोप लगा रही है।
अमर उजाला के पास है एक्सक्लूसिव वीडियो
हालांकि जबकि अमर उजाला के पास गैंगरेप पीड़िता की आपबीती वारदात को लेकर सुनाई गई एक्सक्लूसिव वीडियो है। जिसमें गैंगरेप पीड़िता खुद गैंगरेप की वारदात बताई है।
वहीं, पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उसने महिला पुलिस थाना में शिकायत देते समय एक अज्ञात का मोबाइल नंबर भी दिया। लेकिन पुलिस ने मोबाइल नंबर लेकर जांच करना जरूरी नहीं समझा।