तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की का रेप करके अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल करते हुए दोबारा दुराचार किया। घटना पिंजौर की है।
मामले में पुलिस ने तीन युवकों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेशकर उन्हें न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया। जांच अधिकारी जसविंद्र ने बताया कि आरोपियों को करनाल के उचाना गांव से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी कपिल करीब 23 साल का है जबकि अन्य दोनों आरोपी सावन और बंटी तकरीबन 20 साल के हैं। आरोपी कपिल और सावन किराए के मकान में रह रहे थे जबकि आरोपी बंटी का पिंजौर में घर है।