फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ropar: भाई के सामने बहन को खींच ले गए दरिंदे, किया दुष्कर्म, आहत किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान

Mon, 01 Jan 2024 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

बहन के साथ हुए अपराध की जानकारी उसके 14 साल के छोटे भाई ने पुलिस को दी। किशोर अपनी बहन के साथ नानी के घर में रहता है। दोनों भाई बहन जब गुरुद्वारे से लौट रहे थे तभी आरोपियों ने उसे थप्पड़ मारे और उसकी बहन को खींच कर ले गए। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोपड़ के नूरपुरबेदी ब्लॉक के एक गांव में दो युवकों ने एक अनाथ दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इससे आहत 15 वर्षीय किशोरी ने रविवार को आत्महत्या कर ली। आरोपियों की पहचान हर्ष राणा और दिनेश गुर्जर के रूप में हुई है। उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि, उनके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने 14 साल के भाई के साथ अपनी नानी के पास रहती थी। उसका भाई गांव के सरपंच के घर मवेशियों की देखभाल का काम करता है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के साथ शनिवार को गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद घर लौट रहा था, तभी दो युवकों हर्ष राणा और दिनेश गुर्जर ने उसे थप्पड़ मारे और उसकी बहन को झाड़ियों की ओर खींच कर ले गए। उसने कहा कि वह डर गया और अपने मालिक के घर की ओर भागा। 

 

यह भी पढ़ें: Moga: निजी नशा छुड़ाओ केंद्र के स्टाफ ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला, वजह इतनी मामूली... विश्वास नहीं होगा


रात को खाया जहर
जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी बहन रो रही थी। उसने बताया कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह अपनी बहन और दादी के साथ रात आठ बजे सरपंच के घर गए थे। जहां बहन ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


नूरपुर बेदी के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 341, 363, 366, 376-डी, 306, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा छह और अनुसूचित जाति व जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें