फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ युवक को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसे कत्ल कर दिया, अब मिली सजा

Sat, 01 Apr 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
नाबालिग भाई ने दोस्त के साथ​ मिलकर बहन के प्रेमी को कत्ल किया
विज्ञापन
बहन को किसी युवक के साथ देखकर भाई आपे से बाहर हो गया और उसने दोस्त के साथ मिलकर खौफनाक कांड अंजाम दे दिया। अब उसे सजा मिली। घटना हरियाणा के सिरसा की थी। ऐलनाबाद के बहुचर्चित रवि हत्याकांड में ढाई साल बाद किशोर न्यायालय ने वीरवार को अपना फैसला सुना दिया।
विज्ञापन


हत्यारोपी दो नाबालिगों को दोषी करार देते हुए न्यायालय ने उन्हें एक साल के प्रोबेशन पर भेज दिया है। एक साल तक हत्या के दोषी दोनों नाबालिगों के चाल-चलन में सुधार हो गया तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

अगर सुधार नहीं हुआ तो उन्हें अदालत सजा सुनाएगी। दोषी नाबालिग 18-18 महीने बाल सुधार गृह में रह चुके हैं। हत्या के दोषी अब प्रोबेशन ऑफिसर की निगरानी में किसी संस्थान या समाज सेवी संस्था में रहेंगे।
विज्ञापन

शराब पिलाकर पत्थर से कुचल दिया था सिर

नाबालिग भाई ने दोस्त के साथ​ मिलकर बहन के प्रेमी को कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 17 निवासी रवि कुमार का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती के भाई को इसका पता चल गया और उसने अपने साथी के साथ उसे मिलकर रवि को मारने की साजिश रची।

11 अक्तूबर 2015 की शाम युवती के नाबालिग भाई ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर रवि के साथ शराब पी। दोनों ने रवि को ज्यादा शराब पिला दी। रवि जब नशे में टल्ली हो गया तो दोनों ने पत्थर से उसके सिर पर सैकड़ों वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों नाबालिगों ने रवि के शव को ढाणी शेरा के पास झाड़ियों में फेंक दिया। रवि रात को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अगले दिन सुबह झाड़ियों में एक युवक का खून से सना शव दिखाई दिया।
विज्ञापन

18 महीने से बाल सुधार गृह में थे दोनों नाबालिग

कोर्ट
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए हत्यारोपी दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया।

ढाई साल तक जिला किशोर न्यायालय में हत्याकांड का यह केस चला। वीरवार को न्यायाधीश नवजीत ने मामले का निपटारा करते हत्यारोपी नाबालिगों को हत्या का दोषी करार देते हुए एक साल की प्रोबेशन में भेज दिया।

प्रोबेशन ऑफिसर मोनिका चौधरी का कहना है कि प्रोबेशन अवधि में दोनों नाबालिगों पर उनकी पूरी निगरानी रहेगी। एक साल में उनके जीवन में कितना सुधार आया है, उसी आधार पर रिपोर्ट तैयार करके अदालत को भेजी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें