फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Murder: बाइक पर आए चार आरोपियों ने युवक को गोलियों से भूना, बेटी के साथ भाई के घर से लौटा था

Sat, 19 Aug 2023 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

रामशरण नवीं आबादी, वार्ड 7 का रहने वाला था और अभी गऊशाला रोड पर शिवपुरी के पास रह रहा था। वह अपनी बेटी के साथ अपने भाई से मिलकर वापस आ रहा था। जब वह घर के बाहर पहुंचा तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अमृतसर में विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के जंडियाला गुरु में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे शिवपुरी के नजदीक दो मोटरसाइकिलों पर आए चार हथियारबंद लोगों ने एक युवक की घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रामशरण उर्फ बाबा पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई है। उसे पांच गोलियां लगी। परिजन उसे श्री गुरु रामदास अस्पताल अमृतसर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: वैन चालक करता था 'Bad Touch', सहमी छात्रा ने स्कूल जाने से किया इनकार, तब सामने आया सच
विज्ञापन


रामशरण नवीं आबादी, वार्ड 7 का रहने वाला था और अभी गऊशाला रोड पर शिवपुरी के पास रह रहा था। वह अपनी बेटी के साथ अपने भाई से मिलकर वापस आ रहा था। जब वह घर के बाहर पहुंचा तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस थाना जंडियाला गुरु आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें