फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः बरनाला में बचपन के दोस्त को गोलियों से भून डाला, मामूली सा विवाद

Mon, 28 May 2018 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
गोली
विज्ञापन
दोस्ती का रिश्ता हुआ कलंकित, एक युवक ने अपने बचपन के यार के गोलियों से छलनी कर दिया। मामूली सा विवाद बताया जा रहा है। घटना पंजाब के बरनाला का है। शनिवार की देर रात संधू पत्ती के नजदीक काला महिर स्टेडियम ठीकरीवाला चौक में एक व्यक्ति ने अपने ही दो साथियों के साथ मिलकर बचपन के ही मित्र की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। थाना सिटी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परमजीत सिंह (42) निवासी संधू पत्ती नजदीक काला महिर स्टेडियम ठीकरीवाला चौक अपने बचपन के दोस्त अजीतपाल सिंह व उसके साथी काका निवासी संघेड़ा व सुरेश निवासी संधू पत्ती के साथ स्टेडियम के समक्ष बने बरोटे पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर अजीतपाल सिंह ने काका व सुरेश के साथ मिलकर रिवाल्वर से दो छाती व दो पीठ में गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।

घटना का पता उस समय लगा जब मृतक के बड़े बेटे गग्गी अचानक अपने पिता के पास चला गया। उसने देखा कि बरोटे के नीचे किसी व्यक्ति का शव पड़ा है, पास जाकर देखा तो उसको पता चला की शव उसके पिता का है। इसके बाद घटना की सूचना थाना सिटी में दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया। परमजीत सिंह जिसके पास अपनी खुद की जमीन थी। कुछ वर्ष पहले ही उसने अपना मकान नया बनाया था व घर के पास बनी वेल्डिंग की दुकान चला रहा था।
विज्ञापन


वहीं आरोपित अजीतपाल सिंह जिसके पास भी खुद की जमीन थी, जमीन के ठेके की कमाई से अपना व घर का गुजारा चला रहा है। दोनों बचपन से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे। परमजीत व अजीतपाल में विगत दिनों किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। थाना सिटी के प्रभारी  इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह ने बताया घटना का मुख्य कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आरोपी अजीतपाल सिंह और उसके दो साथी काका व सुरेश निवासी पर कत्ल का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें