गांव दौलतपुरा के ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला की मौत सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही मृतका का पति फरार। पुलिस को दिए बयानों में मृतका के पिता चक राधेवाला निवासी राज सिंह ने बताया कि उनके बेटी जसप्रीत कौर की शादी छह माह पहले गिदडबाहा निवासी गुलाब सिंह से हुई थी।
गुलाब सिंह शुरू से ही उनकी बेटी पर शक करता था। इस कारण उनमें हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता था। राज सिंह ने बताया कि गुलाब सिंह और जसप्रीत पिछले कुछ समय से गांव दौलतपुरा के एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। सोमवार को जब वह अपनी पत्नी प्रकाश कौर के साथ अपनी बेटी से मिलने दौलतपुरा भट्ठे पर आया और जब वे अपनी बेटी के कमरे के निकट पहुंचे तो उन्हें जसप्रीत की चीख सुनाई दी।
उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो गुलाब सिंह चारपाई पर पड़ी उनकी बेटी जसप्रीत का गला दबा रहा था। उसको छुड़वाने के दौरान ही जसप्रीत कौर की मौत हो गई और गुलाब सिंह मौके से फरार हो गया। थाना खुइयां सरवर पुलिस ने राज सिंह के बयानों पर गुलाब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।