फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड ट्रेड पार्क हादसे में पड़ताल शुरु, मुकदमे में नामजद दो आरोपियों को पकड़ा 

Tue, 11 Apr 2017 04:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
incident place - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जयपुर में जवाहर लाल नेहरु मार्ग पर वर्ल्ड  ट्रेड पार्क परिसर में सोमवार दोपहर को हुए हादसे की पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है। मामले में जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने नामजद आरापी मुकेश माथुर व कुलदीप सिंह को मंगलवार को थाने बुलाकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में चौमूं तहसील के वार्ड नंबर 4, गरेड़ों की ढाणी निवासी मजदूर नरेंद्र जांगिड़ की भी करीब 60 फीट की उंचाई से गिरने पर मौत हो गई थी। मृतक नरेंद्र के भाई विनोद ने जवाहर सर्किल थाने आईपीसी 304 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें वर्ल्ड  ट्रेड पार्क के सिविल मैनेजमेंट हैड मुकेश माथुर व जूनियर इंजीनियर कुलदीप सिंह समेत अन्य मैनेजमेंट पदाधिकारियों को आरोपी बनाया है। 

परिवादी विनोद का आरोप है कि सोमवार को हादसे के वक्त दोनों आरोपी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम किए बिना और बिना उपकरणों के छह मजदूरों को फूड कोर्ट के टैंक से रिसाव हुए सुराख को बंद करवाने के लिए 60 फीट उपर एलमुनियम के जाल पर चढ़ाया था। जिसमें पहिए लगे हुए थे। आरोपियों ने रस्से खोलकर नीचे कुछ अन्य मजदूरों की मदद से सीढ़ियों को धकेलते हुए एक जगह से दूसरी तरफ ले जाने की कोशिश की। तभी एल्यूमिनियम की सीढ़ी का जाल गिर पड़ी। इससे मजदूर नरेंद्र जांगिड़ व संदीप पायल की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा मोहसीन, बंशीलाल समेत चार अन्य घायल हो गए। इनमें दो जनों के पैर फ्रेक्चर हो गए। सूचना के बाद डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। वर्ल्ड  ट्रेड प्रशासन ने मृतकों को दो—दो लाख रुपए का मुआवजा देने की बात कही थी। केस की जांच सब इंस्पेक्टर धर्मराज सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें