फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न बीबी मिली न प्रेमिका, युवक को मिली मौत

Wed, 01 Jan 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव के आदर्श नगर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर ने प्रेम संबंधों में निराशा मिलने के बाद सोमवार रात प्रेमिका के घर के बाहर नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर निवासी 30 वर्षीय गुरनाम सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। उसकी कुछ समय पहले शादी हुई थी। लेकिन, इसी बीच उसके एक लड़की से प्रेस संबंध हो गए।

इसके बाद उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, प्रेमिका से उसकी मंगनी हो गई थी, लेकिन आखिर में प्रेमिका ने उसे शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह निराशा में डूब गया। इसी बीच सोमवार रात वह अपनी प्रेमिका के घर के बाहर पहुंच गया। साथ ही फिल्मी स्टाइल में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

इलाके के लोगों ने उसी समय पुलिस को सूचित किया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई। थाना नयागांव के अधिकारियों ने आत्महत्या की पुष्टि की है। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें