फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: शादी के 10 साल बाद भी नहीं हुई औलाद, परेशान व्यक्ति ने फांसी लगा दी जान

Thu, 07 Dec 2023 01:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

परिवार के मुताबिक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से परेशान था। चार महीने पहले ही उसने एक बच्चे को गोद लिया था। मगर किसी को नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के 10 साल बाद भी औलाद न होने से परेशान 33 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगा जान दे दी। मामला पंजाब के लुधियाना जिले के शहीद बाबा दीप सिंह जी नगर का है। मृतक का नाम किंदर है। घटना की जानकारी उस समय हुई जब उसकी पत्नी कमरे में बुलाने पहुंची। अंदर शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। पत्नी के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि किंदर अपने परिवार से अलग पत्नी के साथ रहता था। उसकी शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं। शादी के 10 साल बीतने के बाद भी बच्चा नहीं होने पर वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। वह बच्चा गोद नहीं लेना चाहता था। मगर परिवार और पत्नी के साथ सहमति कर उसने करीब चार महीने पहले बच्चा गोद लिया था। मगर उसके बाद भी वह परेशान था। 

बुधवार की सुबह उसकी पत्नी बच्चे को दूध पिला रही थी। जबकि वह कमरे में गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी समय तक पति बाहर नहीं आया तो किंदर की पत्नी उसे देखने कमरे में पहुंची तो अंदर शव लटकता देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें