फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बठिंडा पुलिस ने पकड़े छह पिस्तौल, आरोपी से पूछताछ के बाद मिली सफलता

Thu, 07 Dec 2023 12:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाभा जेल में बंद आरोपी कर्मजीत शोरान उर्फ जीता निवासी हिसार को बठिंडा पुलिस गुरुवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। इसके बाद सीआईए पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 32 बोर के छह पिस्तौल बरामद किए। एसएसपी कार्यालय ने जारी बयान में बताया गया कि थाना कैंट में 21 नवंबर 2023 को साजिश रचने एवं आर्म्स एक्ट के तहत एक केस दर्ज किया था। इसमें नाभा जेल में बंद कर्मजीत शोरान उर्फ जीता को भी नामजद किया गया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने उक्त मामले की जांच करने के बाद गुरुवार को नाभा जेल से आरोपी कर्मजीत शोरान उर्फ जीता को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया, जहां पर अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उक्त बयान में बताया गया कि पुलिस ने जब आरोपी से सीआईए में पूछताछ की तो आरोपी की निशानदेही पर सीआईए पुलिस ने 32 बोर के पिस्तौल बरामद किए।

वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी से अगली पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस उक्त आरोपी से पता लगाने में जुटी है कि उसने उक्त हथियार किस व्यक्ति एवं कहां से खरीदे थे। इसके अलावा हथियारों को खरीदने का मुख्य मकसद क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें