फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत साहेब और रामपाल की जय नहीं बोली तो युवक की पगड़ी उतार पीटा, दो गिरफ्तार

Wed, 02 May 2018 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
युवक की पिटाई
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कुछ युवकों ने सत साहेब और रामपाल की जय न बोलने पर एक पगड़ीधारी युवक और उसके साथी को पीट-पीटकर घायल कर दिया। उन पर पंच और पेचकस से हमला किया गया। इतना ही नहीं हमलावरों ने युवक की पगड़ी उतार दी। भीड़ ने दो युवकों को पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस ने रोहतक के गांव गांधरा के देवेंद्र और बास के जितेंद्र को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने गुरबख्श सिंह के बयान पर रज्जाक खान, देवेंद्र, जितेंद्र, पानू और 5-6 अन्य के खिलाफ मारपीट करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उपद्रव मचाने का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रामपाल के समर्थक हैं। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन भिवानी के गांव बलियाली के गुरबख्श सिंह ने बताया कि वह हिसार के सेक्टर-14 में कंप्यूटर प्रिंटर सर्विस का काम करता है। वह रोज की तरह बवानीखेड़ा से हिसार आनी वाली रेलगाड़ी में सवार हुआ। उसके साथ दोस्त सौरभ था।

रेलगाड़ी स्टेशन से कुछ दूर निकली थी कि डिब्बे में रज्जाक खान, पानू, देवेंद्र, जितेंद्र और 5-6 अन्य ने मेरी पगड़ी के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। उनको काफी समझाया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। गुरबख्श सिंह का आरोप है कि रेलगाड़ी हांसी पहुंची तो उन युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। हम हिसार स्टेशन पर उतरे तो उन्होंने मुझे और सौरभ को घेर लिया। वे बोले कि सत साहेब और रामपाल की जय बोलो। हमने जय बोलने से इनकार कर दिया,
विज्ञापन


आरोप है कि तब युवकों ने उन पर पेचकस और पंच से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं मेरी पगड़ी उतार दी। वे हमें काफी देर तक पीटते रहे। वहां मौजूद यात्रियों ने बीचबचाव कराया और दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई। पुलिस ने घायल गुरबख्श सिंह के बयान पर सातरोड़ के पानू, दिनोद (भिवानी) के रज्जाक खान, गांधरा (रोहतक) के देवेंद्र, बास के जितेंद्र और पांच-छह अन्य के खिलाफ मारपीट करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और हंगामा करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें