फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: जींद में मंदिर के मंहत ने कमरे में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Thu, 25 Jun 2020 09:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/सफीदों (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव सिल्लाखेड़ी स्थित एक मंदिर के महंत ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को महंत के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महंत ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसका चरित्र खराब करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुसाइड नोट की जांच के बाद व्यक्ति का नाम एफआईआर में शामिल करेगी। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह सफीदों सदर थाना पुलिस को सूचना मिली की गांव सिल्लाखेड़ी स्थित मंदिर के महंत चेतन दास ने मंदिर के कमरे में आत्महत्या कर ली है। लगभग तीन घंटे तक जब महंत बाहर नहीं आए तो ग्रामीणों ने उनके कमरे में जाकर देखा तो बाबा का शव पंखे से लटका हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में महंत रात को साढ़े 12 बजे कमरे के बाहर से कुर्सी लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद करीब सवा तीन बजे तक महंत चेतन दास बार-बार बाहर आते और चाय पीते दिखाई दे रहे हैं। 


यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन


रात साढ़े तीन बजे के बाद महंत कमरे से बाहर नहीं आते हैं। ग्रामीणों जब सुबह मंदिर पहुंचे तो महंत दिखाई नहीं दिए। उन्होंने महंत का कमरा अंदर से बंद पाया। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो महंत फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर एसआई हरिकिशन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


महंत के शव को पंखे से उतारा। एसआई हरिकिशन ने बताया कि अलमारी की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में महंत ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसका चरित्र खराब करने का आरोप लगाया है। हरिकिशन ने कहा कि सुसाइड नोट में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच मधुबन लैब से करवाई जाएगी। पुलिस ने सुसाइड नोट को आधार मानते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर सिल्लाखेड़ी के लोगों को सौंप दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें