फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का न्यूड वीडियो बना करने लगा रेप

Mon, 02 Mar 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरूम में विवाहिता के नहाते समय का वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंजाब के लुधियाना में विवाहिता की अश्लील फिल्म बना उसे नेट पर डालने की धमकियां देकर एक व्यक्ति ने विवाहिता से कई बार रेप किया।
विज्ञापन


विवाहिता ने किसी तरह यह बात पति को बताई। जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उससे मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सन्यास नगर निवासी अमित कुमार, प्रवीण कुमार व उनके पिता फूलचंद व दो अज्ञात के खिलाफ दुराचार और मारपीट का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

सब्र का बांध टूटा तो महिला ने दी पति को जानकारी

शिकायत के मुताबिक पीड़िता किराए के मकान में रहती है। नवंबर 2013 में आरोपी अमित कुमार ने नहाते समय उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

उसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो को नेट पर डालने की धमकियां देकर कई बार उसे ब्लैक मेल कर दुराचार किया। जब सब्र का बांध टूटा तो पीड़ित ने इस बारे में पति से बात की। जब उसके पति ने इसका विरोध जताया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर हरपाल सिंह गरेवाल ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच करा दी है। उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं। सभी आरोपी फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें