फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर 7 दिन तक युवती से रेप, एसिड अटैक की धमकी

Sun, 20 Dec 2015 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को अगवा करके ले गया और घर में बंधक बनाकर सप्ताह भर दुराचार करता रहा। किसी को बताने पर एसिड अटैक की धमकी थी। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब युवती ने मामले की सारी जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने तुरंत इसकी जानकारी थाना शिमलापुरी की पुलिस को दी।

पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर प्रीत नगर मोहल्ला के गौरव कुमार और उसके साथी बिंदरी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।

आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच करवाकर उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

शादी करने का दबाव डाला, एसिड अटैक की धमकी दी

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह स्टेज शो करती है। दोनों आरोपी दोस्त थे और उसे भी जानते थे। 15 नवंबर को वह सड़क किनारे किसी का इंतजार कर रही थी। आरोपी गौरव ऑटो में आया और उसे जबरदस्ती ऑटो में बिठा लिया। वह उसे डुगरी स्थित एक खाली मकान में ले गया।

आरोपी ने करीब एक सप्ताह तक उसे बंधक बनाए रखा और कई बार उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने इस दौरान उससे एटीएम कार्ड और दस हजार रुपये की नगदी भी छीन ली। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए।

एक सप्ताह बाद आरोपी ने उसे छोड़ा तो आरोपी बिंदरी ने उस पर दबाव डाला कि वह गौरव के साथ शादी कर ले नहीं तो वह उस पर तेजाब डाल देंगे। पीड़िता आरोपियों की धमकियों से डरती रही। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने सारी जानकारी अपने पिता को दी। जिन्होंने पुलिस के पास इसकी शिकायत की।

जांच अधिकारी गुरदियाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। बिंदरी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें