फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: लुधियाना के व्यापारी से फिरोजपुर में साढ़े चार लाख रुपये की लूट, दो नकाबपोश लुटेरों ने की वारदात

Thu, 19 Aug 2021 12:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

थ्री-व्हीलर पर सवार व्यापारी जैसे ही डीआरएम दफ्तर के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरे आए और थ्री-व्हीलर रुकवा लिया। इसके बाद हथियारों से डराकर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। व्यापारी के मुताबिक बैग में लगभग साढ़े चार लाख रुपये थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले में डीआरएम दफ्तर के नजदीक बुधवार दोपहर दो नकाबपोश लुटेरे एक टायर व्यापारी से साढ़े चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दोनों लुटेरे बाइक पर आए थे और हथियार लिए हुए थे। सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंची। शहर में नाकेबंदी की, लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आए। 

विज्ञापन


लुधियाना के रहने वाले टायर व्यापारी किशोर कुमार ने शिकायत दी है कि वह फिरोजपुर टायर विक्रेताओं से पैसे इकट्ठे करने आया था। दोपहर बाद शहर के दुकानदारों से पैसे लेकर थ्री-व्हीलर पर बैठकर छावनी बस स्टैंड जा रहा था। जैसे ही थ्री-व्हीलर डीआरएम दफ्तर के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरे आए और थ्री-व्हीलर रुकवा लिया। इसके बाद हथियारों से डराकर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। व्यापारी का कहना है कि बैग में लगभग साढ़े चार लाख रुपये थे।

वारदात की तफ्तीश कर रहे एएसआई रेशम सिंह के मुताबिक पूरे इलाके की नाकाबंदी की गई है। लुटेरों को व्यापारी की पूरी जानकारी थी कि वह किस दिन पैसा इकट्ठा करके जाता है। लुटेरे शहर से ही व्यापारी का पीछा कर रहे होंगे और डीआरएम दफ्तर के पास सन्नाटा होता है। इसी का फायदा उठा लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी शहर से किन रास्तों से आया है, वहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी और आरोपियों का सुराग लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें