फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपी पंजाबी गायक पर लुक आउट नोटिस जारी

Tue, 14 Jul 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस से गैंगरेप में आरोपी पंजाबी सिंगर जरनैल उर्फ जैली को गिरफ्तार करने के लिए आखिरी सोमवार को पुलिस ने लुक आउट कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


साथ ही सभी एयरपोर्ट को जैली संबंधी अलर्ट भेज दिया, ताकि यदि वह विदेश भागा है तो लौटते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इसके अलावा पुलिस की टीमें आरोपी के घर और जानने वालों पर नजर रख रहीं हैं।

सोमवार को पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस गई। वहां एक एप्लीकेशन दायर की । इसमें उन्होंने जैली के पासपोर्ट नंबर व उससे संबंधित सारी जानकारी मुहैया करवाने की अपील की। इसके अलावा पुलिस की टीमें जैली के फोन और मेल एकाउंट पर नजर रखी हैं।
विज्ञापन


साथ ही कनाडा में प्रोग्राम करवाने वाले आयोजकों से भी संपर्क कर रही है, ताकि उसके बारे में जानकारी जुटाई जा सके। जिक्रयोग है कि अक्तबूर-2014 में पंजाबी मॉडल व सिंगर से रेप के मामले में गायक जरनैल सिंह उर्फ जैली, स्वर्ण सिंह, मनिंदर सिंह व चरनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

ये सभी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। मॉडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी उसे संगीत सिखाने के बहाने से सेक्टर-57 स्थित फ्लैट पर ले गया था। जहां पर उसने और उसके साथियों सहित वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही उसका वीडियो भी बनाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें