फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बहन की मौत को सह न पाई तो खुद को आग लगाई

Fri, 13 May 2016 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
पठानकोट में बहन की मौत के बाद युवती ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पठानकोट में हाईवे पर एयरफोर्स स्टेशन के पास ढाकी रोड पर एक सात वर्षीय बच्ची की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। बच्ची वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे ढाकी रोड पर सड़क क्रॉस कर रही थी। बच्ची की बहन ने जब उसके शव को देखा तो सदमे में आकर उसने खुद को आग लगा ली। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाकर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वीरवार सुबह अपनी मां के साथ कूड़ा फेंकने जा रही सात साल की रागिनी पुत्री खाकी रामा निवासी गांव बाराबंकी बिहार को जालंधर की ओर से आ रहे कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

मृतका की बहन सुधा (15) ने जब अपनी बहन के शव को देखा तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने खुद को आग लगा ली। लोगों ने आग बुझाकर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों बच्चियां अपने माता-पिता के साथ पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास रह रही थीं। पुलिस थाना डिवीजन नंबर-2 के एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें