फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कैसे बना वो एक इंजीनियर से 'शातिर चोर'

Wed, 23 Jul 2014 09:12 AM IST
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में दोस्त के घर आकर चाबी चुराई और रात को अपने दूसरे साथी के साथ वेरना कार चुरा ली। अगले दिन ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी साथ आया और पुलिस ने जब जांच की तो सारा राज खुल गया।
विज्ञापन


आरोपी नाबालिग है, जबकि जिसके कहने पर उसने चाबी चुराई थी, वह इंजीनियर है। पुलिस ने इंजीनियर से एक एक्टिवा भी बरामद की है, जो सेक्टर-6 से चोरी हुई थी। बहरहाल, पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया गया।

फरीदाबाद में हुआ एक्सीडेंट, मेकेनिक के पास छोड़ी कार

यह कार सेक्टर-18 से 17 अप्रैल को चोरी हुई थी और वेरना मालिक चेतना की शिकायत पर सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसी बीच फरीदाबाद में एक्सीडेंट होने के बाद इसे मेकेनिक के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गया था।

16 मई को फरीदाबाद के सेंट्रल थाना में किसी मेकेनिक ने सूचना दी कि क्षतिग्रस्त वेरना उसकी दुकान के पास खड़ी है, जिसे पिछले दिनों एक युवक छोड़कर गया था, लेकिन लेने नहीं आया।

पंचकूला पुलिस को इसकी सूचना मिली और उसने कार को कब्जे में ले लिया। ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को 20 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

ऐसे चुराई थी कार

पुलिस के मुताबिक, मनीमाजरा निवासी एक लड़का कार मालकिन चेतना के बेटे अंकित का क्लास मेट था। दोनों चंडीगढ़ के एक मॉडल स्कूल में पढ़ते थे। 17 अप्रैल को दिन में अंकित का दोस्त घर पर आया और वेरना की चाबी चुरा ले गया।

यह चाबी उसने अपने पड़ोसी सुमित को दी, जो मूलरूप से पानीपत के गांव बालसी का रहने वाला है और यहां आईटी पार्क की एक कंपनी में इंजीनियर है। दोनों रात के वक्त करीब एक बजे आए और घर के बाहर खड़ी वेरना चुरा ले गए।
विज्ञापन

शाहाबाद में डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए भागा

कार चोरी करने के बाद आरोपियों ने नाडा साहिब के नजदीक नंबर प्लेट बदली और शाहाबाद में 2800 रुपये का डीजल भरवाकर पैसे दिए बगैर भाग गए।

पानीपत पहुंचने पर सुमित ने अपने साथी को वापस पंचकूला के लिए एक बस में बैठा दिया, जबकि खुद आगे निकल गया। काफी दिनों तक अपने गांव व आसपास के एरिया में गाड़ी का इस्तेमाल करता रहा।

पांच मई को सुमित फरीदाबाद गया और वहां एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह फरीदाबाद सेक्टर-16 में एक मेकेनिक के पास कार छोड़ दी।

कुछ दिन बाद जब कार वापस लेने गया तो मेकेनिक के पास पुलिस को देखकर भाग गया। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें