उसके द्वारा भारतीय सेना से जुड़े अहम दस्तावेज, उनकी गतिविधियों, अन्य राज्यों की लोकेशनों आदि की जानकारी पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि वह मारुति कार (पीबी 04 एफ- 5729) में छावनी क्षेत्र से सटे जहाज मैदान में घूमकर सेना की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।
सूचना मिलते ही डीएसपी यादविंदर सिंह बाजवा ने पुलिस पार्टी के साथ तुरंत छापेमारी करते हुए सुखविंदर सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया और उससे मोबाइल फोन समेत सेना से जुड़े कई तरह के अहम दस्तावेज बरामद किए गए। एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि वह पहले भी पाकिस्तान जा चुका है और उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के आला अधिकारियों के साथ अच्छी जान पहचान है। आरोपी के पास दो पासपोर्ट भी हैं और वह व्हाट्सएप के माध्यम से सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था।