फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो भाइयों ने ट्रैक्टर से कुचलकर सगे भाई को मार डाला, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 30 Jun 2019 07:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

थाना श्री हरगोबिंदुपर के अधीन आते गांव बास बरेली डोगर महेश में जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही भाई को ट्रैक्टर के नीचे कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम देने में दोनों भाइयों, एक भतीजे समेत चार लोगों के खिलाफ थाना श्री हरगोबिंदपुर में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

विज्ञापन


थाना श्री हरगोबिंदपुर के एसएचओ हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए गए बयान में मृतक की पत्नी जसविंदर कौर निवासी गांव बास बरेली डोगर महेश ने जानकारी दी कि उसका पति सतनाम सिंह धान की फसल को पानी लगा रहा था। इसी दौरान सतनाम सिंह का भाई मुखतार सिंह अपने पड़ोसी रंजीत सिंह का ट्रैक्टर चला रहा था। 

विज्ञापन

मुखतार सिंह के साथ उसका भाई जगतार सिंह, भतीजा रंजोध सिंह और पड़ोसी रंजीत सिंह भी था। इसी दौरान मुखतार सिंह उनके खेतों के पास पहुंचा और ट्रैक्टर अपने सगे भाई सतनाम सिंह पर चढ़ा दिया। उक्त लोगों की इस हरकत को देखकर वह शोर मचाने लगी। शोर मचता देख उक्त चारों ट्रैक्टर समेत वहां से भाग खड़े हुए। 

जसविंदर कौर ने आगे बताया कि उसने अपने पति सतनाम सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया डॉक्टरों ने सतनाम की गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। शनिवार की देर शाम को उसके पति सतनाम सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई।

एसएचओ ने बताया कि थाना श्री हरगोबिंदपुर में मृतक सतनाम सिंह की पत्नी जसविंदर कौर के बयान पर मुखतार सिंह (भाई), जगतार सिंह (भाई), रंजोध सिंह (भतीजा) निवासी अलीवाल और रंजीत सिंह निवासी गांव बास बरेली डोगर महेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें