फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार, पाक भेज रहा था सेना से जुड़ी जानकारी

Sun, 30 Jun 2019 07:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

फरीदकोट जिला पुलिस ने छावनी क्षेत्र से सटे जहाज मैदान से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से धर्मकोट (मोगा) के गांव जीदड़ा निवासी सुखविंदर सिंह सिद्धू पुत्र मुख्तयार सिंह के रूप में हुई जो इन दिनों छावनी क्षेत्र से सटे शाहबाज नगर की गली नंबर 8 में रह रहा था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह अपनी सूचनाओं को पाकिस्तान में जावेद मलिक व अली राजा नामक व्यक्तियों के पास पहुंचाता था और इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी उसे पैसा देती थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 की धारा 3, 5, 9 समेत आईपीसी की धारा 120बी के तहत केस दर्ज किया है। 

पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करके पांच जुलाई तक पुलिस रिमांड पर ले लिया है। एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि डीएसपी (डी) यादविंदर सिंह बाजवा सीआईए स्टाफ फरीदकोट की पुलिस पार्टी के साथ सादिक चौक के पास नाके पर खड़े थे। इसी दौरान डीएसपी बाजवा को सूचना मिली थी कि सुखविंदर सिद्धू पिछले कुछ समय से अपने साथियों के साथ मिलकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लिए काम कर रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसके द्वारा भारतीय सेना से जुड़े अहम दस्तावेज, उनकी गतिविधियों, अन्य राज्यों की लोकेशनों आदि की जानकारी पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि वह मारुति कार (पीबी 04 एफ- 5729) में छावनी क्षेत्र से सटे जहाज मैदान में घूमकर सेना की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। 

सूचना मिलते ही डीएसपी यादविंदर सिंह बाजवा ने पुलिस पार्टी के साथ तुरंत छापेमारी करते हुए सुखविंदर सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया और उससे मोबाइल फोन समेत सेना से जुड़े कई तरह के अहम दस्तावेज बरामद किए गए। एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि वह पहले भी पाकिस्तान जा चुका है और उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के आला अधिकारियों के साथ अच्छी जान पहचान है।  आरोपी के पास दो पासपोर्ट भी हैं और वह व्हाट्सएप के माध्यम से सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें