फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर आइसक्रीम खरीद रहे इनेलो वर्कर के बेटे को गोली मारी

Sun, 29 May 2016 10:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
जींद में इनेलो वर्कर के बेटे को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जींद में घर के बाहर आइसक्रीम खरीद रहे इनेलो कार्यकर्ता को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े आए और उसे अस्पताल ले गए। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। इनेलो कार्यकर्ता धर्मेंद्र ढुल ने बताया कि उनका 18 साल का बेटी सतेंद्र घर के बाहर आइसक्रीम खरीद रहा था। जैसे ही वह आइसक्रीम लेकर मुड़ा, बाइक सवार 3 युवक आए और उस पर गोली चला दी।

गोली सतेंद्र के पेट में लगी और वह घर के दरवाजे में गिर गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर हम दौड़े आए तो युवक फरार गए।  राजकुमार का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें