फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर : रोडवेज बस-ट्राले की आमने-सामने की टक्कर में चालकों समेत तीन मौत, छह घायल

Wed, 28 Oct 2020 10:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
chandigarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहु झोलरी रोड पर नौगांवा गांव के पास बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे हरियाणा रोडवेज बस व ट्राले की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस और ट्राला चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे में बस के एक तरफ के परखच्चे उड़े गए। चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बहु झोलरी गांव से सुबह करीब 5 बजे खानपुर कला गांव निवासी हरियाणा रोडवेज चालक संजीत व बहू गांव निवासी परिचालक विशाल बस लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। नौगांवा गांव से थोड़ा आगे निकलने पर सामने से आ रहे एक ट्राले ने बस को सीधी टक्कर मार दी। 

हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्राला चालक बिरधाना गांव निवासी मनजीत पुत्र रणवीर सिंह और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों और आसपास के लोगों ने घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचा। जहां से चार घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में खानपुर कला गांव निवासी बस चालक संजीत ने भी दम तोड़ दिया। परिचालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


ये हुए घायल : बहु गांव निवासी राजू पुत्र मामन, बहु गांव निवासी बस कंडक्टर विशाल पुत्र चरण सिंह, गीता पत्नी राजू झामरी गांव निवासी अंकुर पुत्र श्रीपाल, झांसवा गांव निवासी हर्ष पुत्र अनिल कुमार व झामरी गांव निवासी रोशन लाल पुत्र मांगेराम। इनमें से राजू, विशाल, गीता का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्राला चालक मनजीत व बस चालक संजीत के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि एक यात्री के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नौगांवा गांव के पास सुबह करीब 5 बजे चंडीगढ़ के लिए बहु झोलरी से चली रोडवेज बस और ट्राले की टक्कर की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत तीन की मौत हो चुकी है। एक मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - सुरेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें