फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची उम्र में हुआ प्यार परवान न चढ़ा तो दोनों ने उठाया वो कदम कि जान चली गई

Wed, 02 Aug 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने जान दी
विज्ञापन
कच्ची उम्र में प्यार हुआ, लेकिन वह परवान न चढ़ा तो लड़के और लड़की ने वो कदम उठा लिया कि दोनों की जान चली गई, वहीं कइयों को ताउम्र को गम दे गया। घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ की है।
विज्ञापन


एक दिन पहले डाबौदा कलां गांव से गायब हुआ एक युवक व किशोरी सोमवार रात खेतों में बेहोश मिले। दोनों ने जहर खाया हुआ था। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय मोहित के रूप में हुई। दोनों ही नाबालिग थे। गायब होने के बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ नाबालिग को भगा ले जाने का मामला दर्ज करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें