ज्वेलर की नाबालिग बेटी से तीन युवकों ने किया रेप
- फोटो : Demo Pic
ज्वेलर की 17 साल की बेटी से संगरूर जिले के तीन युवकों की ओर से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर चंडीगढ़ के एक होटल में रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता किसी तरह से बचकर पटियाला पहुंची और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। बुधवार को पीड़ित लड़की ने अदालत में 164 सीआरपीसी के तहत अपने बयान दर्ज कराए।
पीड़ित लड़की ने बुधवार को अदालत में बयान दर्ज कराया कि 3 अक्तूबर को उसकी पहचान के गगनदीप सिंह उर्फ सन्नी निवासी रामपुरा थाना भवानीगढ़ जिला संगरूर ने फोन करके उसे गुरुद्वारे श्री दुखनिवारण साहिब के सामने बुलाया। फिर उसको कार में बैठा लिया और धोखे से नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सरहिंद ले गए। जहां गगनदीप का दोस्त हरजिंदर सिंह सरपंच निवासी गांव जलान थाना वालियां जिला संगरूर गाड़ी को चलाने लगा। चंडीगढ़ में एक होटल के कमरे में ले जाकर पहले गगनदीप सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। फिर गाड़ी को पार्क करने के लिए गगनदीप सिंह चला गया।
उसके पीछे से हरजिंदर सिंह सरपंच और सुखविंदर सिंह निवासी गांव जलान थाना वालियां जिला संगरूर ने कमरे में आकर उसके साथ जबरदस्ती की। उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। बाद में आरोपी उसे किसी दूसरे होटल में ले गए। जहां पर फिर से गगनदीप सिंह और बाकी दोनों ने भी रेप किया। सुबह उनके सोने के दौरान वह चुपचाप होटल से निकल आई और बस से पटियाला पहुंची। माता-पिता को सारी बात की जानकारी दी। मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।