फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी युवक ने काटी नस, आत्महत्या की कोशिश

Wed, 12 Oct 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब क्षेत्र के मोगीनंद में एक प्रवासी युवक सुरेश पुत्र ओम प्रकाश ने आत्महत्या की कोशिश की। प्रवासी मजदूर ने अपनी हाथ की नस को ब्लेड से काट लिया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी जुल्फीकार अली व पायलट आशीष ने घटनास्थल पर ही युवक को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक को होश आया तो उसे वाईएसपरमार मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया गया, जहां युवक का उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर घायल युवक का काफी खून बह गया।108 एंबुलेंस की मामूली देरी पर जान का जोखिम हो सकता था, लेकिन कर्मियों की तेजतर्रारी व तेज एक्शन के कारण युवक को शुरूआती उपचार उपलब्ध हो गया। घटना बुधवार देर शाम की है।
विज्ञापन

उधर कालाअंब के थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि शाम को ही जानकारी मिली है। युवक के बयान कलमबद्ध किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें