उसने एक ऑटो पकड़ा। इसमें पहले से दो युवक बैठे थे। वहीं नाबालिग ऑटो चला रहा था। आरोपी जब एक गांव के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने लड़की को दबोच लिया। उसके हाथ-पांव बांधकर मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद उसे अगवा कर कैंड नहर के नजदीक सुनसान जगह पर लेकर पहुंचे। जहां तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तीनों आरोपी पीड़िता का मोबाइल लेकर भाग गए।
ऐसे पुलिस ने तीनों को दबोचा
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि युवती के परिवार वालों ने मामले की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एडीसीपी वैभव सहगल, एसीपी संदीप वढेरा, एसीपी गुरइकबाल सिंह, थाना डेहलों के एसएचओ परमदीप सिंह और सीआईए थ्री के प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह की टीम ने तुरंत जांच शुरु की। युवती से जानकारी हासिल करने के बाद इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
जांच के दौरान आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें पकड़ने का जाल बिछाया गया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को देख आरोपियों ने बाइक भगा ली। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उनकी बाइक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद एक की बाजू तो दूसरे आरोपी की टांग टूट गई। तीसरा नाबालिग आरोपी भी घायल है।
तीनों आरोपी नशेड़ी
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि तीनों आरोपी जगरांव इलाके के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। इनमें पारिवारिक संबंध भी हैं। तीनों नशेड़ी भी हैं। नाबालिग आरोपी ने लुधियाना के एक व्यक्ति से फाइनांस पर ऑटो लिया था लेकिन उसकी किश्तें नहीं दीं। तीनों कई चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि हथियार और टेप ऑटो में पहले से ही रखा था। आरोपी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी पर घूम रहे थे। पुलिस को पूछताछ में कई अहम खुलासा होने की उम्मीद है।