फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के स्टूडेंट्स से नौकरी के नाम पर चंडीगढ़ में ठगी

Wed, 09 Sep 2015 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के स्टूडेंट्स से चंडीगढ़ में एक महिला द्वारा नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है, जो कैंपस सेलेक्शन से जुड़ा है।
विज्ञापन


मामले में आईटी पार्क स्थित एक टेक्नोलॉजी कंपनी के एमडी व एक महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जनता दरबार में एडवाइजर के आदेश के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार शिकायत ऋषिकेश, देहरादून निवासी सागर सिंह ने दर्ज करवाई थी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके साथ पांच अन्य दोस्त भी कंपनी के फर्जीवाड़े का शिकार बने हैं। इसके बाद एडवाइजर विजय कुमार देव के आदेश पर आईजी पार्क स्थित सीनिफ टेक्नोलॉजी लिमिटेड के एमडी रमन ग्रोवर व महिला आरोपी नेहा ग्रोवर पर धारा 406,420 व 120बी के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

यह है मामला

शिकायतकर्ता सागर के अनुसार उन्होंने देहरादून स्थित दून इंस्टीट्यू्ट से बीटेक की पढ़ाई की है। पिछली जनवरी में चंडीगढ़ स्थित सीनिफ टेक्नोलॉजी लिमिटेड कंपनी के दो अधिकारी दून इंस्टीट्यूट गए थे। उन्होंने इंस्टीट्यूट से छह स्टूडेंट का सिलेक्शन किया था।

आरोप है कि सिलेक्शन के समय कंपनी वालों ने काम की अवधि, काम का प्रारूप व अन्य चीजों में दूसरी बात बताई थी। लेकिन, कंपनी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने काम व सैलरी चेंज कर दिया। इसके अलावा सिलेक्शन से समय किए वायदे से मुकरकर कंपनी वालों ने उनके साथ फर्जीवाड़ा किया।

सिक्योरिटी मनी हड़पने का आरोप
शिकायतकर्ता सागर ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने जॉब ज्वॉइन करने केलिए 22हजार 400 रुपया सिक्योरिटी मनी जमा करवाया। लेकिन, बाद में कंपनी ने उनकी सिक्योरिटी मनी भी वापस नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें