शहर के नामी प्राइवेट अस्पताल आईवी के साथ नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मटौर थाने की पुलिस ने अस्पताल के सीनियर असिस्टेंट मैनेजर आरके मिन्हास की शिकायत पर सुमित रस्तोगी नाम के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
अस्पताल के मैनेजर ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी सुमित रस्तोगी से बाचतीत हुई थी। इस दौरान उसकी उनके साथ अस्पताल में विभिन्न जागरूकता सेमिनार करवाने व प्रमोशन से जुड़े मामलों संबंधी डील हुई थी।
इसके लिए उन्होंने उसे नौ लाख रुपये की अदायगी की थी। लेकिन, पेमेंट लेने के बाद आरोपी ने न तो कोई प्रमोशन से जुड़ा काम किया। न ही उनके अस्पताल में किसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम करवाए। इसके बाद उन्होंने कई बार उसे फोन किए। लेकिन, आरोपी हर बार टाल मटौल करता रहा।