फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल की बच्ची को बहलाकर घर ले गया युवक और फिर...रोती हुई मिली फिर वो

Wed, 02 May 2018 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
एक युवक चार साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ ऐसी हरकत कर डाली कि वो बुरी तरह रोती हुई मिली। घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ की है। शहर के लाइनपार थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार होने का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही युवक पर इस घिनौने कृत्य का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


मूलत: बिहार का फैक्टरी कर्मचारी पिछले कुछ समय से परनाला गांव के नजदीक एमआईई रोड पर किराये पर रहता है। वह और उसकी पत्नी यहां की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार को भी वे फैक्टरी में गए हुए थे। घर में बच्ची अपनी बहन के साथ थी। आरोप है कि दोपहर बाद पड़ोस में रहने वाला 18 वर्षीय विशाल बच्ची को बहका फुसलाकर उनके कमरे में घुस गया और उसके गुप्तांगों से छेड़छाड़ की, दुराचार किया।

बाद में बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हुए। लोगों ने बच्ची के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत घर पहुंच कर बच्ची को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू की। परिजनों के बयान लिए। देर शाम को नागरिक अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराया।
विज्ञापन


ये हो सकती है वजह
बताते हैं कि उक्त युवक के साथ इस परिवार का कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। शायद उसी रंजिश में युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया हो।

अधिकारी बोले
बच्ची के साथ क्या हुआ है ये तो मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन

- कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी, लाइनपार, बहादुरगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें