फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गलत दिशा से आकर इनोवा चालक ने बाइक को मारी टक्कर, चार साल के मासूम की गई जान

Mon, 09 Oct 2023 05:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि जालंधर शहर के नंबर वाली इनोवा कार की पहचान की गई है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आरोपी चालक की पहचान के लिए जालंधर के आरटीओ कार्यालय के साथ संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में रविवार को तेज रफ्तार इनोवा कार की टक्कर में चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस टक्कर में बाइक पर जा रहे अन्य लोग भी जख्मी हो गए। रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस ने फिलहाल केस दर्जकर लिया है। हादसा गुमटाला बाइपास पुल के ऊपर हुआ है।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Asian Games 2023: पढ़ें हरमनप्रीत के ड्रैग फ्लिकर बनने की कहानी, कैसे मनप्रीत सिंह ने अपनी प्रतिमा पहचानी

कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि आठ अक्तूबर को अपनी पत्नी और बेटों, हरमन सिंह (4) और हुसनप्रीत सिंह (3) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान जब वह गुमटाला बाइपास पुल पर पहुंचा तो तेज रफ्तार इनोवा चालक ने गलत दिशा से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे सभी गिर गए और जख्मी हो गए। लोगों ने उन्हें उठाकर हरतेज अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चार साल के बेटे हरमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Mohali News: नयागांव में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, घर में दुकानदार को बंधक बना लाखों की लूट

जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि जालंधर शहर के नंबर वाली इनोवा कार की पहचान की गई है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आरोपी चालक की पहचान के लिए जालंधर के आरटीओ कार्यालय के साथ संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें