फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: शिवम हत्याकांड के दो आरोपी छह दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 09 Oct 2023 03:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

शिवम ने गाली देने का विरोध किया था। इससे आरोपियों ने तैश में आकर शिवम पर हमला कर चाकुओं से हमला कर जख्मी कर दिया था। खून से लथपथ शिवम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया तो उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में गत सप्ताह भगवान परशुराम कॉलेज में हुए चाकू मारकर छात्र शिवम की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जितेंद्र राणा उर्फ जीतू निवासी ज्योति नगर व कर्ण उर्फ अत्तु हाल निवासी गणेश कॉलोनी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हालांकि अभी अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। बता दें चार अक्तूबर को कॉलेज में आरोपी जितेंद्र राणा और कर्ण ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली देने को लेकर हुए विवाद में शिवम को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन


थाना सदर थानेसर में चार अक्तूबर को दर्ज शिकायत में अधिवक्ता नवीन कुमार ने बताया था कि बुधवार को वह अपने छोटे भाई शिवम और उसके दोस्त विशनु, अनुज, मोहित, भूमित, कर्ण व वैभव के साथ कॉलेज की कैंटीन के पास बैठकर बातचीत कर रहा था। कुछ ही देर बाद जितेंद्र राणा, वंश, चेतन, कृष वर्मा ने अपने अन्य साथियों के साथ उनके साथ बैठे भूमित को गाली दी थी। उसके भाई शिवम ने गाली देने का विरोध किया था। इससे आरोपियों ने तैश में आकर शिवम पर हमला कर चाकुओं से हमला कर जख्मी कर दिया था। खून से लथपथ शिवम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया तो उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। शिकायत पर पुलिस ने जितेंद्र राणा, वंश, चेतन, कृष वर्मा को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

जांच अधिकारी के अनुसार
मामले की जांच करते हुए सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी जितेंद्र राणा व कर्ण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत के आदेश से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें