फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पाकिस्तान ने ड्रोन से राजस्थान भेजी हेरोइन, पंजाब में पकड़ी गई 36.9 किलो की खेप, चार तस्कर गिरफ्त में

Wed, 12 Apr 2023 10:28 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/जलालाबाद

सार

एसएसपी फाजिल्का अवनीत कौर ने बताया कि इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं। इनमें कुछ लोग पंजाब से संबंधित हैं, जिन्होंने यह हेरोइन की खेप मंगवाई थी। इस बारे में पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है। उनका कहना है कि आने वाले समय में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी तय है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिले फाजिल्का के गांव लालो वाली इलाके से 35 पैकेट हेरोइन बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन का वजन 36.9 किलोग्राम है। यह हेरोइन ड्रोन के माध्यम से सरहद पार से राजस्थान में गिराई गई थी। इस खेप को मनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह उर्फ गोपी, सुखदेव सिंह व दियालविंदर सिंह निवासी तरनतारन दो सेडान कारों में आगे डिलीवरी देने जा रहे थे। इन कारों का इस्तेमाल राजस्थान से नशीले पदार्थों की तस्करी में किया जाता है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में बड़ी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई होनी है। इसके बाद पुलिस ने फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर गांव लालो वाली में नहर के पुल के पास विशेष मुहिम चलाई। वहां चार व्यक्ति पंजाब नंबर की एक कार में बैठकर किसी का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। इनके पास से 24.295 किलोग्राम हेरोइन के 23 पैकेट मिले। इन पैकेटों को कार की खिड़की में गत्ते की चादर में छिपाकर रखा गया था। 

पुलिस ने तस्करों की पास में खड़ी पंजाब नंबर की एक और सेडान कार को कब्जे में लिया। इसके बाद आरोपियों के बताए ठिकाने पर छापा मारकर पुलिस ने 12.620 किलोग्राम के 12 और पैकेट बरामद किए। डीआईजी फिरोजपुर रेंज रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान में ड्रोन के जरिये राजस्थान में गिराई हेरोइन की खेप की सप्लाई देने आए थे। इनके खिलाफ फाजिल्का थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के लोगों ने मंगवाई थी खेप
एसएसपी फाजिल्का अवनीत कौर ने बताया कि इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं। इनमें कुछ लोग पंजाब से संबंधित हैं, जिन्होंने यह हेरोइन की खेप मंगवाई थी। इस बारे में पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है। उनका कहना है कि आने वाले समय में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी तय है। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

हेरोइन पैकेट पर नंबर लिखे थे, मोहरों पर उर्दू में लिखा था
हेरोइन के पैकेट पर पी-1 से पी-23 तक अलग-अलग नंबर लिखे थे। कार की तलाशी के दौरान ड्राइवर के बगल वाली खिड़की का गत्ता खोलकर देखा तो उसमें से नशीले पदार्थ के सात पैकेट मिले हैं। इसके बाद पिछले साइड वाली खिड़की से आठ पैकेट बरामद हुए हैं। इनमें कुछ पर टाइगर 2023 व 999 छपा हुआ है, बीच में टाइगर की फोटो छपी है। इसमें से कुछ पर डब्बीदार मोहरें लगी हुई हैं। जिन पर उर्दू में कुछ लिखा है और पक्षी की फोटो बनी है। साथ में 666 लिखा है। पुलिस को आशंका है कि ये हेरोइन की खेप पाकिस्तान से भेजी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
 
यह नशा तस्करों एक बड़ा गिरोह है। इस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। - गौरव यादव, डीजीपी पंजाब।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें