फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः बेकाबू बस ने 2 कार, बाइक और बुग्गी को रौंदा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Mon, 08 Oct 2018 11:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
विज्ञापन

हरियाणा के जींद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में माता-पिता और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई है। सवारी उठाने के लिए सहकारी समिति की बस ने रोडवेज की बस को ओवरटेक किया तो अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बस ने दो कार, एक खच्चर रेहड़ी और एक बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


बाइक को रौंदने के कारण उस पर सवार हिसार के राजथल गांव निवासी पति-पत्नी और उनकी 18 साल की बेटी की मौके पर मौत हो गई। जबकि ऑल्टो कार में सवार हिसार के शिकारपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई। 

हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद बस चालक और परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बस के नीचे से निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे द लाल खेड़ा कोऑपरेटिव सहकारी समिति की बस जींद से सवारियों को लेकर हांसी जा रही थी। उसके आगे हरियाणा रोडवेज की बस जा रही थी।

विज्ञापन

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस
गांव ईक्कस को पार करते ही समिति के बस चालक ने गांव रामराय से रोडवेज की बस से पहले सवारी उठाने के चक्कर में अपनी बस की स्पीड बढ़ा दी और रोडवेज बस को ओवरटेक किया। आगे निकलने के चक्कर में समिति की बस का संतुलन बिगड़ गया। उसने आगे चल रही सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। इसके बाद सामने से आ रही एक बाइक को रौंदते हुए पीछे आ रही ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। 

बस का अगला पहिया ऑल्टो कार के ऊपर ड्राइवर की सीट की तरफ चढ़ गया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार हिसार के गांव राजथल निवासी विक्रम प्रकाश (49), उनकी पत्नी निर्मला (46) और बेटी सविता (18) की मौत हो गई। वह जींद आ रहे थे। विक्रम प्रकाश गांव राजथल में निजी स्कूल चलाते थे और नारनौद ब्लॉक में फेडरेशन ऑफ स्कूल एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान थे। 
विज्ञापन

बचाव कार्य में लगे पुलिसकर्मी
वहीं, कार पर बस चढ़ने से गांव शिकारपुर निवासी सौदान की मौत हो गई। सेंट्रो कार में सवार गांव रामराय निवासी कृष्ण, लक्षण व बुग्गी में सवार गांव रामराय निवासी कश्मीर, गांव तारखा कोठी निवासी बलवान घायल हो गए। इन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, डीएसपी रामभज, तहसीलदार प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने क्रेन की सहायता से बस को कार के ऊपर से नीचे उतरवाया। शवों को बस के नीचे से निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें