फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर पार कर मारुति से टकराई स्विफ्ट, दो महिलाओं समेत चार की मौत

Mon, 13 Jun 2022 10:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पुलिस के अनुसार घटना दोपहर 11 बजे के करीब हुई है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला लेकिन सभी मर चुके थे। मृतकों में दो महिलाओं समेत चार लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के कस्बा में हरिके के पास बाइक सवार को बचाते हुए स्विफ्ट कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रही मारुति से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि वहां खड़ी एक महिला बेहोश हो गई। स्विफ्ट कार डेरा बाबा नानक से फिरोजपुर की तरफ जा रही थी, जबकि मारुति में सवार लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर एक स्विफ्ट कार फिरोजपुर की तरफ जा रही थी, तभी एक बाइक सवार ने अचानक कट मारा। कार चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए हैंडल घुमा दिया और संतुलन खो बैठा। कार ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही मारुति को टक्कर मार दी। स्विफ्ट कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक बताई जा रही है। हादसे के बाद कार 200 मीटर तक पलटती चली गई।
 
कार के दरवाजे तोड़कर बाहर निकाले शव
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पट्टी पुलिस के एसएचओ हरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। कारों के दरवाजे तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। दोनों कारों में दो-दो लोग सवार थे। एंबुलेंस की मदद से शवों को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मृतकों की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार घटना दोपहर 11 बजे के करीब हुई है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला लेकिन सभी मर चुके थे। मृतकों में दो महिलाओं समेत चार लोग शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक चालक को बचाने के चलते यह भयानक हादसा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें