सदर पुलिस ने यह केस मृतक की पठानकोट स्थित कॉलोनी पटेल चौक निवासी बेटी अनारिका पत्नी गौरव के बयान पर दर्ज किया था। अनारिका ने पुलिस को बताया कि कैंसर के मरीज उनके बुजुर्ग पिता गुलशन सिंह सोढी इंद्रा कॉलोनी में अकेले रहते थे। उनकी देखभाल के लिए मुस्तफाबाद निवासी राज कौर पत्नी सतनाम सिंह को रखा था। उनके पिता ने 17 जुलाई को मुल्लांपुर कैंसर अस्पताल जाना था और घर में दो लाख रुपये पड़े थे। सोमवार को उनकी बुआ के बेटे वतन सोढी फोन आया कि उनके पिता का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा है।
वह तुरंत अपने पति के साथ पिता के घर पहुंची तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और पिता का शव बेड पर पड़ा था। घर की अलमारी से काले रंग का ब्रीफकेस, जिसमें सोने के जेवर, नकदी और संपती के दस्तावेज थे, गायब थे। पिता के घर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी गायब था।
एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि उक्त आरोपियों ने 16 और 17 जुलाई की मध्यरात्रि करीब एक बजे गुलशन कुमार के घर में दाखिल होकर लूट के इरादे से कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर हासिल कर उनसे पूछताछ की जा रही है।