फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPG Attack: हमले में शामिल चार आरोपी हिरासत में, पुलिस की इमारतों की बढ़ाई गई सुरक्षा, दो हमलावरों की तलाश

Mon, 12 Dec 2022 08:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस थाने का नक्शा व अन्य जानकारियां उनसे मिली हैं। इससे साफ है कि रणनीति के साथ हमला किया गया है।
विज्ञापन
तरनतारन आरपीजी हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के सहराली थाने पर आरपीजी हमले के आरोपियों की पहचान हो गई है। वारदात को आतंकियों ने अपने लोकल नेटवर्क के माध्यम से अंजाम दिया। हमलावरों को बाइक व अन्य मदद देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया है, जबकि हमला करने वाले दो आतंकियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापे मार रहीं हैं। 

विज्ञापन


आईजी (हेडक्वार्टर) सुखचैन सिंह गिल ने पंजाब पुलिस मुख्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है। जल्द केस को हल कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पंजाब पुलिस से जुड़ी सारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाईवे व अन्य मार्गों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। प्रत्येक जिले के एसएसपी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईजी ने बताया कि थाने पर हमले का मामला काफी गंभीर है। ऐसे में एडीजीपी (आंतरिक सुरक्षा) आरएन ढोके की अगुवाई में पुलिस की टीम जांच कर रही है। एडीजीपी (काउंटर इंटेलिजेंस) अमित प्रसाद ने भी अमृतसर में डेरा डाला है। पुलिस की आरंभिक जांच में घटना से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन


जांच में यह बात साफ हो चुकी है कि आरपीजी पाकिस्तान से आया था। यह सेना का हार्डवेयर था। उसके दोनों हिस्सों को भी बरामद कर लिया है। डीजीपी पंजाब खुद इसकी पुष्टि कर चुके हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि इस तरह के दो आरपीजी आए हैं, ऐसी कोई सूचना है तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन

सांझ केंद्र की तरफ इसलिए ध्यान नहीं दिया
आईजी से पूछा गया कि जब हमले के इनपुट पहले मिले थे तो इस दिशा में कदम क्यों नहीं उठाया गया? इस पर उनका जवाब था कि पुलिस अपनी तरफ से अलर्ट थी लेकिन थाने से सांझ केंद्र थोड़े अलग रहते हैं। इस चीज की तरफ किसी ने ध्यान ही नहीं दिया था। सांझ केंद्रों की वर्किंग भी सुबह नौ से पांच बजे तक होती है। हालांकि राज्य के सभी थानों में कैमरे व अन्य इंतजाम किए गए हैं।

थाने के नक्शे व अन्य चीज बरामद
पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस थाने का नक्शा व अन्य जानकारियां उनसे मिली हैं। इससे साफ है कि रणनीति के साथ हमला किया गया है।

लापरवाही के कारण ही एसएचओ बदला: आईजी 
सरहाली थाने के एसएचओ को बदलने के सवाल पर आईजी ने साफ किया कि उन्होंने लापरवाही की थी। इसी वजह से उन्हें बदला गया है। सूत्रों की माने तो जब यह हमला हुआ था, इसके बाद एसएचओ ने तुरंत पुलिस के सीनियर अधिकारियों को नहीं बताया। हालांकि यह मामला गंभीर है। उस पर पुलिस अब विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें