फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में 5 मर्डर, पश्चिमी यूपी के दो कुख्यात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sun, 02 Oct 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत।
विज्ञापन
दोनों कुख्यात सेक्टर-7 स्थित बंद कोठी से मुठभेड़ के बाद काबू
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बने कुख्यात अमित उर्फ मोनू जाट और नितिन राठी को सोनीपत पुलिस ने देर रात सेक्टर-7 स्थित बंद कोठी से मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया।
विज्ञापन


बदमाशों के कब्जे से 9 एमएम व 315 बोर की दो-दो पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए हैं। डीएसपी राहुल देव की अगुवाई में सोनीपत पुलिस की कामयाबी से यूपी पुलिस ने राहत की सांस ली है। दोनों पर यूपी पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। खुद डीआईजी एचएस दून ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में यह खुलासा किया।

डीआईजी ने बताया कि अमित उर्फ मोनू जाट गांव रोहटा जिला मेरठ व नितिन राठी गांव टीकरी जिला बागपत का रहने वाला है। देर रात पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि सोनीपत के सेक्टर-7 में ताऊ देवीलाल पार्क के पीछे बनी एक कोठी में दो संदिग्ध युवक रह रहे हैं। डीएसपी राहुल देव व एसआईटी इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कोठी को चारों तरफ से घेर लिया। अंदर कमरे में मोमबत्ती जलती दिखाई दी। पुलिस को देखकर अंदर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने भी जवाबी फायर किए।
विज्ञापन


इसी बीच एक बदमाश दीवार फांद कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने कोठी को चारों तरफ से घेरा हुआ था। दोनों तरफ से चार-चार राउंड फायर के बाद दोनों बदमाशों ने सरेंडर कर दिया। अमित उर्फ मोनू के कब्जे से 9 एमएम तथा 315 बोर की देसी पिस्तौल, 12 कारतूस व तीन खोल, नितिन राठी के कब्जे से 9 एमएम व 315 बोर की देसी पिस्तौल, 10 कारतूस व दो खोल बरामद हुए।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद चला पता, कुख्यात बदमाश आए हाथ

देर रात सेक्टर-7 स्थित बंद कोठी से मुठभेड़ के बाद काबू
पुलिस ने जब दोनों बदमाशों से पूछताछ की तो पुलिस के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। छह फीट लंबे बदमाश ने बताया कि वह मेरठ के गांव रोहटा का रहने वाला है, जिस पर यूपी पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा हुआ है। दूसरे ने अपनी पहचान बागपत के गांव टीकरी निवासी नितिन राठी के तौर पर दी। पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और वाट्सअप पर फोटो भेजकर पहचान करवाई। यूपी पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश कुख्यात हैं और आसपास आतंक का पर्याय बन चुके हैं। 15 दिन में दोनों ने मिलकर पांच हत्याएं की हैं। 

तीन दिन पहले आए थे सोनीपत
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि यूपी में पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। दबाव के चलते सोनीपत आ गए। गैंग से पता चला कि जीटी रोड किनारे सोनीपत के सेक्टर-7 में एक कोठी है, जो खाली रहती है और सुनसान इलाके में भी है। कोठी अशोक नाम के युवक की बताई गई है। तीन दिन पहले मोनू व नितिन यहां पहुंचे। दिन में देवीलाल पार्क में आराम करते, जबकि रात को कोठी में जाकर सो जाते। नजदीक ही मुरथल के ढाबे हैं, जहां 24 घंटे खाना मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें