हेरोइन, गांजा और भुक्की ले जाते पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक तस्करों को पकड़ा है। सतवारी और गंग्याल पुलिस की ओर से नाके लगाकर यह कार्रवाई की गई है। सतवारी पुलिस की ओर से चट्ठा इलाके में काजीगुंड के रहने वाले आदिल हुसैन और अहमद डार से पांच ग्राम हेरोइन, काजीगुंड के रहने वाले नजीर अहमद, अब्दुल रहमान, आसिफ हुसैन और मीरां साहिब के रहने वाले नजीर अहमद को भुक्की के साथ दबोचा गया है। वहीं गंग्याल पुलिस की ओर से गांजा ले जाते दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस इनसे भी पूछताछ कर रही है।