फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः कांग्रेसियों ने की फायरिंग, दो अकाली वर्कर गंभीर घायल, मामूली-सा विवाद बना वजह

Sat, 03 Aug 2019 05:15 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मामूली विवाद के चलते कांग्रेसी और अकाली वर्कर आपस में भिड़ गए। कांग्रेसियों की तरफ से गोली चलने से दो अकाली वर्कर गंभीर जख्मी हो गए। जख्मियों को क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एक की हालत चिंताजनक  देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार रात छावनी के गांधी गार्डन के पास घटी। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में दाखिल अकाली वर्कर अभिषेक ने बताया कि सभी आरोपी कांग्रेसी हैं।
विज्ञापन


कुछ समय पहले आरोपी सलीम, रमन, बिल्ला व सलीम वासी ग्वाल मंडी किसी व्यक्ति को पीट रहे थे, जिसे हमने छुड़वा दिया था। इसी बात की रंजिश उक्त आरोपी रखते थे। अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार रात मैं और सुभम चर्च के पास से गुजरे तो आरोपी चर्च के पास खड़े थे। हम दोनों गांधी गार्डन के पास पहुंचे कि आरोपी  लगभग पंद्रह साथियों के साथ उनका पीछा करते हुए पहुंच गए। आरोपियों ने पीछे से ही हवाई फायर करना शुरू कर दिया।

आरोपियों ने अभिषेक और सुभम को घेर कर तेजधार हथियारों से वार किए और उन पर पिस्तौल से गोली भी दागी। अभिषेक ने बताया कि एक गोली उसके हाथ में लगी। एक गोली शुभम के पांव पर लगी और उसके सिर पर तेजधार हथियार से गहरी चोटें लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शुभम की चिंताजनक हालत को देख डाक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर किया है। थाना कैंट के एएसआई महिंदर सिंह ने ने बताया मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें