फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से 12वीं के छात्र ने खुद को गोली मारी, मां से ये बात कहकर निकलता था घर से

Sat, 03 Aug 2019 05:05 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में शनिवार को आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गोविंद नगर के रतनलाल नगर में लोक निर्माण विभाग की ठेकेदारी करने वाले गुजैनी निवासी योगेंद्र सिंह सेंगर के बेटे अंशुमान (17) ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन


घर से कुछ दूर झाड़ियों में गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। शव के पास में रिवाल्वर पड़ी हुई थी। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार अंशुमान 12वीं का छात्र था। पिता योगेंद्र के अनुसार शनिवार को स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग थी। मां पूनम सुबह करीब 8.30 बजे स्कूल के लिए निकली थीं। उन्होंने अंशुमान से भी जाने के लिए कहा था तो उसने स्कूटी में पेट्रोल भराकर बाद में स्कूल आने की बात कही थी। इसके बाद ही अंशुमान ने आत्महत्या कर ली।

परिजनों के मुताबिक योगेंद्र के दो बच्चों में अंशुमान बड़ा था। छोटा अंशू कक्षा 6 का छात्र है। अंशुमान के पेपर अच्छे नहीं हुए थे। उसके तीन विषयों में नंबर कम थे, जिसे लेकर वह सुबह से गुमशुम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें