लुधियाना के उपकार नगर स्थित देसी दवाईयां बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार की शाम को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग इतनी फैल चुकी थी कि साथ में लगते एक घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की वजह से फैक्ट्री में अंदर पड़े केमिकल ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी। अभी तक आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अंदर देसी दवाईयां बनती थी और साथ वाला घर भी फैक्ट्री मालिकों का ही है। उपकार नगर स्थित जीएमपी सर्टिफाइड कंपनी हरबस हाउस एचटीआई एक्सपर्ट के नाम से देसी दवाईयां बनाने की फैक्ट्री है।
डॉ. राजेश थापर फैक्ट्री के मालिक हैं। उनका घर भी साथ ही है। गुरुवार की शाम को फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस दौरान अंदर काम करने वाले सभी लोग बाहर आ गए। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन अंदर केमिकल होने की वजह से आग ज्यादा फैल गई। धीरे-धीरे आग इतनी फैल गई थी कि उसने फैक्ट्री मालिक के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
घर के लोग पहले ही आग की वजह से बाहर थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने तुरंत आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। अंदर केमिकल का ब्लास्ट हुआ तो फायर अफसर भी बाहर से ही काम करने लगे।