फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टिंग ऑपरेशन में भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Jul 2016 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोगा
विज्ञापन
Moga Fetal Sex Case Arrested Doctors - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोगा में हरियाणा पुलिस एवं सेहत विभाग की टीम ने स्टिंग ऑपरेशन कर मालवा क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे रहे भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश किया है। हरियाणा पुलिस ने महिला कांस्टेबल को ग्राहक बनाकर यहां यह दूसरा स्टिंग ऑपरेशन किया है। 
विज्ञापन


हरियाणा की टीम मोगा के अलावा बरनाला और मुक्तसर में भी भ्रूण लिंग जांच में डॉक्टरों और अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना सिटी मोगा में मेडिसिटी अस्पताल के संचालक डॉक्टर, आरएमपी डॉक्टर बताई जाती दर्शना देवी निवासी कालिया वाली मंडी (सिरसा), अल्ट्रासाउंड मशीन ऑपरेटर जतिंदर कुमार निवासी सिविल लाइन मोगा, दलाल बिक्रम सिंह निवासी बेरिया वाला मोहल्ला मोगा और नरिंदर सिंह निवासी भदोड़ (बरनाला) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला समेत नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मेडिसिटी अस्पताल के संचालक की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस ने महिला समेत गिरफ्तार आरोपियों से 30 हजार कन्या भ्रूण लिंग जांच के लिए नगदी भी बरामद करने का दावा किया है। 

हरियाणा राज्य सेहत विभाग की टीम सहायक सिविल सर्जन, सिरसा, डॉ. राज कुमार सीनियर मेडिकल अफसर, सिद्धू सिंघाना, डॉ. गौरव भट्टी ने स्थानीय सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. राजेश अत्री और हरियाणा पुलिस के साथ दत्त रोड, सिविल लाइन में वीरवार रात को स्टिंग ऑपरेशन किया था। हरियाणा पुलिस को जानकारी थी कि जिले की गर्भवती महिलाएं पंजाब में आकर भ्रूण लिंग जांच करवाती हैं।
विज्ञापन


थाना सिटी में दर्ज एफआईआर के मुताबिक रामा मंडी की एक गर्भवती महिला के अलावा हरियाणा महिला पुलिस की एक गर्भवती महिला कांस्टेबल ने बतौर ग्राहक इस स्टिंग ऑपरेशन में भूमिका निभाई। पुलिस मुताबिक गिरफ्तार एक आरोपी मंडी कालिया वाली (सिरसा) में भदौड़ अस्पताल चलाता है।

स्थानीय सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. राजेश अत्री ने कहा कि अस्पताल की स्कैनिंग मशीन को सील कर  विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिटी डबवाली पुलिस ने कुछ देर पहले मोगा रेलवे रोड स्थित लुधियाना बवासीर अस्पताल के संचालक डॉ. सुनीत मित्तल को स्टिंग ऑपरेशन कर भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें