फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो वायरल हुए तो छात्रा ने कर ली खुदकुशी

Fri, 22 Jul 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो वायरल होने से मानसिक तनाव में आई मुड़िया अहमद नगर निवासी बीए की छात्रा 22 वर्षीय पूजा श्रीवास्तव ने शुक्रवार सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के पिता ने बताया कि नौ जुलाई को पड़ोस के एक लड़के ने उसे नशीली आइसक्रीम खिलाने के बाद बेहोशी की हालत में उसके कुछ अश्लील फोटो खींचे थे और उसके बाद से वह और उसके साथी उनकी बेटी को गलत राह पर चलने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। लड़की ने उनकी बात नहीं मानी तो उसके फोटो व्हाट्सएप पर जारी कर दिए गए। कुल मिलाकर छह लड़के उसे ब्लैकमेल कर रहे थे, जिनमें पांच गांव के हैं और एक दातागंज इलाके का हैं। इन सभी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में तहरीर दे दी गई है। मगर अभी तक कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है। पूजा के पिता दिनेश श्रीवास्तव टैक्सी चलाते हैं। दिनेश ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सतीश शर्मा से पारिवारिक संबंध थे, जिससे दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना जाना था। नौ जुलाई को दुर्गानगर में दिनेश की रिश्तेदारी में एक शादी समारोह था। उसमें दिनेश की पत्नी बच्चे और पड़ोसी सतीश के परिवार वाले भी गए थे। उस रात दिनेश की पत्नी वहीं शादी समारोह में रुक गईं। उनकी बेटी पूजा पड़ोसी के साथ घर चली गई। दिनेश का आरोप है कि रास्ते में सतीश के बेटे सुखदीपक शर्मा उर्फ शिवम ने आइसक्रीम में नशा खिला दिया, जिससे घर पहुंचने तक पूजा बेसुध होने लगीं। घर पर दिनेश की बूढ़ी मां अकेली थीं। इसका नाजायज फायदा उठाकर सुखदीपक के बड़े भाई कुलदीपक शर्मा उर्फ सोनू ने मोबाइल से पूजा के अश्लील फोटो खींच लिए और अपने घर चले गए। उसने पूजा के फोटो अपने रिश्तेदार बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव प्रसिद्धपुर निवासी शेखर मिश्रा को दे दिए। शेखर ने अपने मामा मुड़िया अहमद नगर में रहने वाले उमाकांत मिश्रा को भेज दिए। उमाकांत ने वही फोटो अपने दोस्त मुड़िया अहमद नगर निवासी देवेश पटेल और उसने वहीं के कैलाश पटेल को भेज दिए। कैलाश पटेल मोबाइल की दुकान चलाता है। उसने पूजा के अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर दिए, जिससे मामला पूरे गांव में फैल गया। दिनेश के मुताबिक उन्हें इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को घर लौटने पर हुई। उनके पूछने पर पूजा ने सारी घटना बताई। आरोपी पूजा को ब्लैकमेल भी कर रहे थे। वायरल होने से पहले पूजा ने आरोपियों की मिन्नतें भी कीं थीं, लेकिन वे नहीं माने। इससे वह बेहद मानसिक तनाव में रहती थी। परिवार वालों ने समझाने की काफी कोशिश भी की। मगर मानसिक तनाव की वजह से रात भर वह सो नहीं सकी। शुक्रवार सुबह घर में सभी लोग मौजूद थे। तभी वह चुपचाप ऊपर वाले कमरे में गई और दुपट्टे से रोशनदान के जाल पर लटककर फांसी लगा ली। परिवारीजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब छोटा भाई सात वर्षीय अनमोल ऊपर गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा शहर में स्थित साहूराम स्वरूप डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल एयर की छात्रा थी। दिनेश की ओर से आरोपी कुलदीपक उर्फ सोनू, सुखदीपक उर्फ शिवम, शेखर मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, देवेश पटेल और कैलाश पटेल के खिलाफ थाना इज्जतनगर में तहरीर दी गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें