पुलिस ने मौके से कुछ सबूत जुटाए और युवती के पिता संतराम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने संतराम की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पति ने तड़के करीब चार बजे बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसने बताया कि वह जमीन पर सो रही थी और उसकी बेटी बेड पर थी।
तड़के उसकी आंख खुली तो देखा कि उसका पति बेटी शिवानी का गला दबा रहा था। उसके रोकने पर पति ने कहा कि यह उनकी बात नहीं मानती थी और उनके कहने से उनकी पसंद की जगह शादी भी नहीं कर रही थी, जिसके चलते ही उसकी हत्या कर दी है।
बाद में उसने सुबह साढ़े छह बजे ग्रामीणों को बताया कि बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वह ग्रामीणों के साथ उसका अंतिम संस्कार करने चला गया। पुलिस ने शिवानी की मां शशि के बयान पर पिता संतराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि युवती दो साल पहले घर से भी चली गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी संतराम को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
गांव दहिसरा में युवती की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। साथ ही युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात को कबूल कर लिया।
युवती की मां के बयान दर्ज कर उसके पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने बताया है कि उसकी बेटी दो साल पहले घर से भी चली गई थी और उसकी मर्जी से शादी भी नहीं कर रही थी। जिसके चलते ही वारदात को अंजाम दिया है। -रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।