फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान काटने गए हरियाणा के किसानों पर यूपी के किसानों ने चलाई गोलियां, चार हुए घायल

Mon, 08 Oct 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यमुना नदी के किनारे धान की फसल की कटाई करने पहुंचे हरियाणा के गांव नवादा आर और पत्थरगढ़ के किसानों पर यूपी के गांव नगाला-राई के किसानों ने हमला कर उनके ऊपर गोलियां चला दीं। इसके बाद लाठियों से मारपीट कर चार किसानों को घायल कर दिया। सनौली थाना पुलिस ने जानलेवा हमला कर गोलियां चलाने वाले यूपी के किसानों के खिलाफ गोली चलाने, जानलेवा हमला करने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सनौली थाना पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्तौल भी मिली। गांव नवादा-आर के किसान सब्बीरा अपने परिवार के साहिल, याकूब व आलिम के साथ यमुना नदी के किनारे अपनी धान की फसल काटने पहुंचे तो यमुना पार से यूपी के गांव नगला-राई के दर्जनों हथियारबंद किसान वहां आ धमके और हरियाणा के किसानों को खेत से खदेड़ने लगे। 

जब हरियाणा के किसान नहीं उठे तो यूपी के किसानों ने उन पर लाठियां बरसाईं और सब्बीरा व साहिल पर हमला कर दिया। तभी किसान याकूब और आलिम ने रोकने का प्रयास किया, तो यूपी के एक किसान ने सब्बीरा पर हथियार तान दिया। घबरा कर भाग रहे सब्बीरा पर तभी कुछ किसानों ने गोली चला दी। 
विज्ञापन


विवाद होते देख खेतों में हरियाणा के किसान भी पहुंच गए और विवाद की सूचना सनौली थाना पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सनौली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सनौली थाना पुलिस को आते देख यूपी के किसान यमुना पार कर भाग निकले। 

सनौली थाना एएसआई श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस टीम को मौके से यूपी के किसान की ओर से छोड़ा गया एक अवैध 12 बोर का हथियार प्राप्त हुआ। इस पर घायलों के बयान पर सनौली थाना पुलिस ने यूपी नगला-राई के किसान महबूब, याकूब, साना, फारूख और निजामु समेत पांच के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित छह धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

हरियाणा के गांव नवादा-आर के किसानों पर यमुना नदी के अंदर धान की फसल काटने पर यूपी के गांव नगला-राई के किसानों ने जानलेवा हमले कर गोलियां चलाने पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। -श्रीभगवान, एएसआई, सनौली थाना

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें