फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस ने दर्ज किया एसबीआई में नकली सोने के मामले में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पुलिस ने दर्ज किया एसबीआई में नकली सोने के मामले में केस
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों ने लगाया 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड एसबीआई में निकले नकली सोने के मामले में पुलिस ने अब 19 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जिसमें बैंक अधिकारियों ने 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जबकि सोना जमा करवाकर कृषि लोन लेने वाले कई किसान स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्होंने असली सोना ही बैंक में जमा करवाया था।
बैंक मैनेजर रमेश कुमार सचदेवा की शिकायत पर इस मामले की जांच सीआईए-2 इंस्पेक्टर सत्यवान कर रहे थे। जांच के बाद आरोप सही पाए गए। बैंक मैनेजर ने अपनी शिकायत में बताया कि गोल्ड लोन देने से पहले उन्होंने ऋणी के आभूषणों की जांच विजय सिंगला मालिक मै. सिंगला ज्वेलर्स कुरुक्षेत्र रोड ढांड से कराई थी। जो कि बैंक के नियमों के अनुसार थी और उसमें सोने की शुद्धता का भी मापन किया गया था। जिसके प्रमाण-पत्र पर ही बैंक लोन करता है। मैनेजर ने बताया कि उन्होंने 25 मई 2018 को ढांड शाखा में बतौर मुख्य प्रबंधक का पद ग्रहण किया था। तब जांच की तो पता चला कि गोल्ड लोन के कुछ खाते अनियमित चल रहे थे। इस पर उन्होंने आरोपी विकास कुमार से बात की तो उसकी बातचीत से कुछ शक हुआ। क्योंकि उसने कहा कि उसका जो सोना जमा है, उसे बेच दो। शक होने पर दूसरे ज्वेलर्स राजकुमार (मै. एकता ज्वेलर्स पूंडरी) से सोना जांच करवाया तो यह नकली मिला। बाद बैंक ने अन्य खातों में गिरवी रखे सोने की सतीश बंसल (मै. महालक्ष्मी ज्वेलर्स पिहोवा) से ज्वेलरों की शुद्धता की पुन: जांच करवाई। उनकी जांच प्रमाण-पत्र में 17 लोगों के नकली पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मुख्य आरोपी विजय सिंगला, मालिक मै. सिंगला ज्वेलर्स, कुरुक्षेत्र रोड ढांड, बलविंद्र, पृथ्वी सिंह, सुनील कुमार निवासी गांव ढांड, सरोज बाला निवासी गांव खेड़ी रायवाली, राजीव निवासी गांव ढांड, बलबीर सिंह, राजिन्द्र कुमार, पवन गांव पबनावा, चांदी राम गांव खेड़ी रायवाली, पवन कुमार निवासी गांव चंदलाना, रोशनी देवी पत्नी बीरभान निवासी गांव पबनावा, मंगत राम गांव पबनावा, भीम सिंह निवासी गांव पबनावा, राधेश्याम गांव बंदराना, प्रगट सिंह गांव पोबाला, सतपाल गांव पबनावा, सुमन देवी पत्नी जगदीश निवासी कुरुक्षेत्र गांव खेड़ी रामनगर व विकास कुमार गांव ब्राह्मनीवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ढांड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें